फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरी जगह नहीं लगाई जाएगी वनकर्मियों की ड्यूटी

दूसरी जगह नहीं लगाई जाएगी वनकर्मियों की ड्यूटी

Wed, 20 Mar 2019 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
दूसरी जगह नहीं लगाई जाएगी वनकर्मियों की ड्यूटी
दूसरी जगह नहीं लगाई जाएगी वनकर्मियों की ड्यूटी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वन विभाग के ऐसे कर्मचारी जो सीधे तौर पर जंगलों की आग बुझाने से जुडे़ हैं, उनकी ड्यूटी अन्यत्र न लगाई जाए। उन्हें अपने स्थान पर ही रहने दिया जाए ताकि जंगलों में आग लगने पर मानव संसाधन की कमी न हो।
प्रमुख सचिव वन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि वन विभाग की गाड़ियों का अधिग्रहण भी न किया जाए। उन्होंने सभी प्रभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त में तेजी लाएं, ताकि आग लगने की घटनाओं की तत्काल जानकारी मिल सके और समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गर्मी के दौरान राज्य के जंगलों में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। वनाग्नि से जंगलों के साथ ही वन्यजीवों का भी भारी नुकसान होता है। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए विभागीय अधिकारियाें, कर्मचारियों के साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की भी मदद लेनी पड़ती है। साल 2018 में पूरे राज्य में जंगलों में आग लगने की 2150 घटनाएं हुईं जिनमें 4480 हेक्टेयर जंगलों को नुकसान पहुंचा था। जंगलों को आग से बचाने को वन विभाग की ओर से इस साल 1437 क्रू स्टेशनों की स्थापना के साथ ही 174 वाच टावरों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed