{"_id":"5c8ea5a7bdec22146c2238d1","slug":"101552852391-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, देहरादून में इस साल भी नहीं होंगे आईपीएल के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, देहरादून में इस साल भी नहीं होंगे आईपीएल के मैच
Mon, 18 Mar 2019 01:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे बड़ी और लोकप्रिय घरेलू टी-20 लीग इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 23 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके लिए पहले 17 मैचों की मेजबानी तय हो गई। शेष 45 मैचों की मेजबानी आज घोषित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार दून में इस साल भी आईपीएल के मैच नहीं होंगे।
विज्ञापन
बता दें दून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब आईसीसी के मुकाबले होने लगे हैं। इस खूबसूरत स्टेडियम के दौरे पर आए बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला और आईसीसी के मैच रेफरी कृष्णम्माचारी श्रीकांत आदि ने जमकर तारीफ की थी। सबका कहना था कि स्टेडियम में कोई कमी नहीं है और यहां आईपीएल के मैचों का आयोजन होना संभव है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए दून में आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम के अधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे थे, लेकिन दून में पांच सितारा होटल और एयरपोर्ट की पार्यप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हेें निराशा हाथ लगी। सूत्रों के अनुसार मैच की मेजबानी फ्रैंचाइजी तय करती है। दिल्ली और राजस्थान की टीम को और एक होम ग्राउंड की आवश्यकता थी, लेकिन पांच सितारा होटल और एयरपोर्ट की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण दोनों में से एक भी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं ली।
विज्ञापन