फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच छात्र व दो अभिभावक करेंगे पीएम से परीक्षा पर चर्चा

पांच छात्र व दो अभिभावक करेंगे पीएम से परीक्षा पर चर्चा

Fri, 25 Jan 2019 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पांच छात्र व दो अभिभावक करेंगे पीएम से परीक्षा पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के पांच छात्र, दो अभिभावक और एक शिक्षक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 29 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए पौड़ी के दो छात्रों, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के एक-एक छात्र का चयन हुआ है।

चयनित छात्रों में 10वीं के आयुष भट्ट (राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी, रुद्रप्रयाग), 12वीं कक्षा के दीक्षांत नौटियाल (जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल), 11वीं के शुभम नेगी (आदर्श विद्यालय राजकीय कॉलेज कोटद्वार), 12वीं कक्षा की स्मिता (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला) और 12वीं की रिषिका जयसवाल (डीएवी पब्लिक स्कूल पौड़ी) शामिल हैं। कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पौंठी (रुद्रप्रयाग) के शिक्षक पीयूष शर्मा का भी चयन हुआ है। इनके अलावा प्रदेश के दो अभिभावकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। इनमें सुभाष भट्ट (निवासी जोगीवाला, बद्रीपुर, देहरादून) और प्रतिमा शुक्ला (निवासी बद्रीश कॉलोनी देहरादून) के नाम शामिल हैं। समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक ज्योति यादव ने बताया कि चयनित छात्रों को ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं। यह सभी 27 को दिल्ली पहुंचेंगे और 30 जनवरी को दून लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed