{"_id":"5c225ccabdec2256fe7bd4c2","slug":"101545755850-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर मजदूरों ने स्थगित किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर मजदूरों ने स्थगित किया आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट।पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे मेट-बेलदार संगठन के सदस्यों ने यमुनोत्री विधायक केदार रावत के आश्वासन पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। तय समय पर मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
एनएच बड़कोट से हटाए गए मजदूरों ने पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार से अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू किया था। जिसकी जानकारी मिलने पर यमुनोत्री विधायक ने विभाग के ईई से वार्ता कर मजदूरों को पुन: नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संगठन को आश्वासन दिया कि सभी हटाए गए मजदूरों को आगामी 1 जनवरी से बहाल कर दिया जाएगा। जिस पर भरोसा जताते हुए संगठन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। संगठन के अध्यक्ष धीरजमणि नौटियाल ने कहा कि अगर आश्वासन के अनुसार 1 तारीख को सभी मजदूरों को नियुक्त नहीं किया गया तो संगठन दोबारा आंदोलन शुरू कर देगा। इस मौके पर सुनील बिजल्वाण, सुरेश असवाल, रामकुमार, जनक दास, सचिन रावत, अमीन कुमार, प्रमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।