फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लिटिल स्टार एकेडमी और बलूनी पैंथर जीते

लिटिल स्टार एकेडमी और बलूनी पैंथर जीते

Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
लिटिल स्टार एकेडमी और बलूनी पैंथर जीते
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कसिगा स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को देहरादून प्रीमियर लीग के दो मुकाबले हुए। इसमें लिटिल स्टार एकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट एकेडमी और बलूनी पैंथर ने आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला लिटिल स्टार एकेडमी और जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जीएसआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 140 रन बनाए। बल्लेबाज मनन ने 31, कृष्णा और करन ने 18-18 व दक्ष ने 17 रनों का योगदान दिया। 33 रन अतिरिक्त के रूप में आए। लिटिल स्टार की ओर से आर्यन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जवाब में लिटिल स्टार की टीम ने लक्ष्य को चार विकेट रहते जीत लिया। टीम के विवेक 26, आयुष 25, रोहित 23 व माधव ने 10 रन बनाए। जीएसआर के गेंदबाज सार्थक ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में बलूनी पैंथर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए टीम पूरे विकेट खोकर 190 रन बनाने में कामयाब रही। टीम की ओर से वंशज ने 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गुरप्रीत ने 41 व असर खान ने 34 रन बनाए। आरआर पाल के गेंदबाज फरहान ने चार, शिवांग ने तीन व आर्य ने दो विकेट अपने नाम किए। 191 रनों का पीछा करने उतरी आरआर पाल की टीम निर्धारित 30 ओवरों में केवल 135 रन ही जोड़ सकी। इस तरह बलूनी पैंथर ने मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed