{"_id":"5c18063bbdec2257071f5c8e","slug":"101545078331-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास में लोगों का सहयोग जरूरी : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास में लोगों का सहयोग जरूरी : कौशिक
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शहर के विकास में लोगों का सहयोग जरूरी है। प्रदेश के शहरों को खुले में शौच मुक्त करने के बाद अब कूड़ा प्रबंधन की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। अगर लोग घरों से ही गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग दें और निकाय उसका सही तरीके से निस्तारण करे तो इससे काफी कुछ अच्छा हो जाएगा।
वह सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में गति फाउंडेशन, जनाग्रह संस्था और शहरी विकास निदेशालय की ओर से ‘प्रदेश के शहरों के नियोजित विकास’ पर आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में शहरीकरण काफी तेजी से हो रहा है। प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में नियोजित विकास बड़ी चुनौती है। नियोजित शहरी विकास के लिए जनता की भागीदारी भी जरूरी है।
वहीं, मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शहरों के विकास के साथ ही सफाई व्यवस्था पर फोकस करना बेहद जरूरी है। स्वच्छता के जरिए ही शहर को बेहतर बनाया जा सका है। इसके जरिए शहर के विकास में भी तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान जनता की भागीदारी व निकायों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पैनल डिस्कशन भी हुआ। इसमें देहरादून समेत हरिद्वार, ऋषिकेश के मेयर व कई पालिकाध्यक्षों ने अपने सुझाव रखे। इस मौके पर अपर सचिव चंद्रेश यादव, शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक उदय सिंह राणा, गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल, रिटायर्ड आइएएस विभापुरी दास आदि मौजूद रहे।