{"_id":"5c16b5bcbdec225b60534ec5","slug":"101544992188-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों की गंदी वर्दी देख चढ़ा डीआरएम का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों की गंदी वर्दी देख चढ़ा डीआरएम का पारा
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने रविवार को देहरादून रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। डीआरएम सिंघल ने स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर के साथ स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण करने के दौरान कई सफाईकर्मियों की वर्दी बेहद गंदी पाए जाने पर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुुए निजी कंपनी के ठेकेदार को फटकार लगाई।
डीआरएम एके सिंघल ने ठेकेदार से कहा कि जब सफाईकर्मी ही गंदे रहेंगे, तो वे क्या सफाई करेंगे? उन्होंने जब सफाई कर्मियोें से पूछा कि उनकी वर्दी क्यों गंदी है? तो सफाईकर्मियों ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक ही वर्दी है। इस पर डीआरएम सिंघल ने कंपनी के ठेकेदार को निर्देशित किया कि वह कर्मचारियाें को दो वर्दी मुहैया कराए। डीआरएम ने सफाई स्टोर का जायजा भी लिया और सामानों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। हिदायत दी कि गाड़ियों को पूरी सफाई कराने के बाद ही संचालित किया जाए। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि गाड़ियों का समय से संचालन हो। ताकि, यात्रियों को असुविधा न हो। ट्रेनों में यात्रियोें को साफ सुथरा खाना मुहैया कराया जाए। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी स्टेशन अधीक्षक से ली।