{"_id":"5c06e1cebdec2241cc61868c","slug":"101543954894-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक बनकर रह गया तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक बनकर रह गया तहसील दिवस
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजाक बनकर रह गया तहसील दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आमजन की शिकायतों की सुनवाई के लिए आयोजित होने वाला तहसील दिवस औपचारिक बनकर रह गया है। हालत ये है कि यह तीन ही शिकायतों तक ही सिमट कर रह गया। इसकी मुख्य वजह आयोजन का प्रचार न होना तो है ही, साथ ही अधिकारियों की लापरवाही भी है। आलम ये है कि प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को होने वाले इस आयोजन में अधिकतर विभागों के अधिकारी पहुंचते ही नहीं हैं। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। नतीजतन आमजन का इससे मोहभंग होने लगा है। यह हाल तब है जब यह आयोजन सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
मंगलवार को अपर तहसीलदार भगवती प्रसाद जगूड़ी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र तीन शिकायतें ही दर्ज की गईं। इसका भी समाधान नहीं हो सका। तीनों शिकायतों को निस्तारण के लिए राजस्व उप निरीक्षक को प्रेषित कर दिया गया है। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सदर राकेश सिंह चौहान, कनिष्ठ सहायक सदर रोहित कुमार शाह, नायब तहसीलदार सदर गौरव सिंह रावत आदि मौजूद रहे। उधर इस संबंध में जब एसडीएम प्रत्युष सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
------
इन विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे
बाल विकास, नगर निगम, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, पर्यटन, परिवहन विभाग, एमडीडीए, विद्युत निगम, जिला पंचायत, सैनिक कल्याण, पशु चिकित्सा, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल, आरटीओ और गन्ना विभाग।
विज्ञापन
-------
इस विभागों के अधिकारी पहुंचे
उद्योग विभाग, जिला प्रोबेशन, सहकारिता विभाग, जिला आपूर्ति, उद्यान विभाग, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण विभाग, खंड विकास अधिकारी, होम्योपैथिक विभाग, जिला पंचायत, नलकूप खंड, सेवायोजन।
--
नोटिस का भी नहीं दिखा असर
दो माह पहले एसडीएम प्रत्युष सिंह ने बताया था कि तहसील दिवस से नदारद अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को सूची बनाने के आदेश दिए गए है। बावजूद इसके अधिकारियों पर नोटिस का भी कोई फर्क नहीं दिया।
--------------
तहसील दिवस से अफसरों के नदारद रहने का हाल
माह अनुपस्थित अधिकारी - वर्ष
जुलाई 12 विभाग -2017
अगस्त 12 विभाग
सितंबर 14 विभाग
अक्टूबर 19 विभाग
नवंबर 16 विभाग
दिसंबर 20 विभाग
जनवरी 16 विभाग - 2018
फरवरी 14 विभाग
मार्च 12 विभाग
अप्रैल 14 विभाग
मई 15 विभाग
जून 17 विभाग
जुलाई 14 विभाग
अगस्त 12 विभाग
सितंबर 16 विभाग