फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बार मतदान कर खिले चेहरे

पहली बार मतदान कर खिले चेहरे

Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पहली बार मतदान कर खिले चेहरे
पहली बार मतदान कर खिले चेहरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चुनाव में काफी संख्या में ऐसे युवक-युवतियां मतदान करने पहुंचीं जिन्होंने पहली बार मतदान किया। पहली बार का मतदान उनके लिए यादगार रहा। मतदान के बाद उनके चेहरे खिल उठे। इन युवाओं ने यह संदेश देन की भी कोशिश किया कि सरकार चाहे जिसकी हो, सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास की बात करनी चाहिए।

पहली बार मतदान करने पहुंची सोनिया ने मतदान को यादगार पल बताया। कहा कि पहली बार मतदान करना उसे बेहद अच्छा लगा। कमोवेश यही बात दीपिका ने भी दोहराई। बकौल दीपिका मतदान को लेकर वह पिछले कई दिनों से उत्सुक थी। हर साल माता-पिता को मतदान करते देखकर उसे खुशी होती थी। 18 साल की नहीं होने की वजह से मतदान का अधिकार नहीं था, लेकिन अब मतदान करना अच्छा लगा। ऐसी ही प्रतिक्रिया मतश ने भी दी। बकौल, मतश मतदान करने के बाद उसे जो खुशी हो रही है वह शब्दों में नहीं बयां की जा सकती है। मतदान करने पहुंचे अन्य युवा मतदाता राहुल, प्रियंका, संस्कृति बलूनी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहली बार मतदान करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। इन युवाओं ने सबसे अहम बात यह कही कि सरकार चाहे जिसकी हो, सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर व देश के विकास की बात सोचनी चाहिए। नगर निगम और सरकार को बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही दून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए। युवाओं ने कहा कि धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर देश के विकास की बात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed