फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 जिलों में बनाएंगे 13 नए पर्यटन स् थल : मुख्यमंत्री

13 जिलों में बनाएंगे 13 नए पर्यटन स् थल : मुख्यमंत्री

Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
13 जिलों में बनाएंगे 13 नए पर्यटन स्
थल : मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थान बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है। कहा कि प्रदेश में थीम बेस्ड पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे।

वह बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी करीब 200 साल पुराना है, कुछ ऐसा ही हाल नैनीताल का है। ऐसे में प्रदेश में नए पर्यटन स्थल बनाए जाने की जरूरत है। साथ ही धार्मिक पर्यटन के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑल वेदर रोड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पर्यावरण समस्याओं के कारण उत्तराखंड के 27,000 करोड़ रुपये डूब गए। सरकार ने नीतिगत फैसला लेते हुए इसके बजाय सोलर एनर्जी की तरफ शिफ्ट किया है, जिसमें दो रुपये 37 पैसे प्रति यूनिट खर्चा आता है। यह सबसे सस्ता पड़ता है। वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने भाजपा मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, नरेश बंसल, डॉ. एसके जैन, डॉ. अशोक सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दून के विभिन्न संस्थानों के उच्चाधिकारी, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed