फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 पॉलिटेक्निक संस्थानों में बंदी की तलवार लटकी

20 पॉलिटेक्निक संस्थानों में बंदी की तलवार लटकी

Thu, 25 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 पॉलिटेक्निक संस्थानों में बंदी की तलवार लटकी
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के 20 राजकीय पॉलिटेक्निकों पर बंदी की तलवार लटक गई है। इनमें छात्र तो हैं, लेकिन शिक्षक नहीं। इसलिए सरकार अब इन संस्थानों के छात्रों को दूसरे संस्थानों में शिफ्ट करेगी। इसके लिए पहले ही 250 संविदा कर्मचारियों का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
प्रदेश में 70 राजकीय पॉलिटेक्निक हैं। इनमें हर साल प्रवेश परीक्षा और उसके बाद कांउसिलिंग से दाखिले किए जाते हैं। इस बार जिन संस्थानों में दाखिले किए गए हैं उनमें से 20 संस्थान ऐसे हैं कि जिनमें संबंधित विषय के शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा, अब इन संस्थानों के छात्रों को आसपास के संस्थानों में शिफ्ट किया जा रहा है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक डॉ. अहमद इकबाल ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा को प्रस्ताव भेज दिया है। अब शासन स्तर से इस पर मुहर लगनी बाकी है। शिफ्ट होने वालों में न केवल प्रथम वर्ष बल्कि द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन संस्थानों के छात्र होंगे शिफ्ट
-राजकीय पॉलिटेक्निक, मल्लासालम, अल्मोड़ा
-राजकीय पॉलिटेक्निक, जैंती, अल्मोड़ा
-राजकीय पॉलिटेक्निक, जाखणीधार, टिहरी
-राजकीय पॉलिटेक्निक, कांडीखाल, टिहरी
-राजकीय पॉलिटेक्निक, गैरसैंण, चमोली
-राजकीय पॉलिटेक्निक, गोपेश्वर, चमोली
-राजकीय पॉलिटेक्निक, जोशीमठ, चमोली
-राजकीय पॉलिटेक्निक, जखोली, रुद्रप्रयाग
-राजकीय पॉलिटेक्निक, चोपता, रुद्रप्रयाग
-राजकीय पॉलिटेक्निक, कपकोट, बागेश्वर
-राजकीय पॉलिटेक्निक, चंपावत
-राजकीय पॉलिटेक्निक, क्वांसी, देहरादून
-राजकीय पॉलिटेक्निक, रामनगर, नैनीताल
-राजकीय पॉलिटेक्निक, पाबौ, पौड़ी
-राजकीय पॉलिटेक्निक, बांस, पिथौरागढ़
-राजकीय पॉलिटेक्निक, बांसबगड़, पिथौरागढ़
-राजकीय पॉलिटेक्निक, डीडीहाट, पिथौरागढ़
-राजकीय पॉलिटेक्निक, बेरीनाग, पिथौरागढ़
-राजकीय पॉलिटेक्निक, बरम, पिथौरागढ़
-राजकीय पॉलिटेक्निक, पीपली, उत्तरकाशी

कुछ राजकीय पॉलिटेक्निक में कई ब्रांच में छात्र संख्या भी कम है और पर्याप्त शिक्षक व कर्मचारी भी नहीं हैं। जिसके कारण वहां के छात्रों को दूसरे संस्थानों में भेजा जा रहा है। अभी किसी पॉलिटेक्निक संस्थान को बंद करने का इरादा नहीं है। -आरपी गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर, तकनीकी शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed