{"_id":"5b5399c24f1c1b3e748b6631","slug":"101532205506-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसआर और सेलाकुई टाइगर ने जीते मुकाबलेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसआर और सेलाकुई टाइगर ने जीते मुकाबलेे
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसआर और सेलाकुई टाइगर ने जीते मुकाबलेे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून ग्लोबल स्कूल के मैदान में खेले जा रहे उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित पांचवें आरके अग्रवाल मेमोरियल अंडर-19 राजेंद्र स्पोर्ट्स चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें जीएसआर एकेडमी ने लिटिल स्टार एकेडमी को 25 रनों से हराया और सेलाकुई टाइगर ने आस्था क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला जीएसआर एकेडमी और लिटिल स्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएसआर ने निर्धारित 25 ओवर में 141 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमरनाथ ने शानदार 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज दिव्यांश ने 17, रंजीत 16, सुभांशु 13 और कमेश ने 11 रन जोड़े। लिटिल स्टार की ओर से दीपक और हर्ष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार एकेडमी 20.2 ओवर में 116 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 25 रनों से हार गई। टीम के लिए हरदीप ने 56, आयुष 23 और रोहित ने 15 सर्वाधिक रन बनाए। जीएसआर टीम के गेंदबाज अनमोल ने चार और अरुण ने तीन विकेट झटके।
दूसरा मुकाबला आस्था क्रिकेट एकेडमी और सेलाकुई टाइगर टीम के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में सेलाकुई ने आस्था एकेडमी को दो विकेट से हराया। इससे पहले आस्था एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में महज 94 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए कन्हैया ने 30, अशोक 20 और सोहेल ने 11 रन बनाए। सेलाकुई टीम के गेंदबाज मनवीर ने पांच और राहुल ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेलाकुई टाइगर ने मुकाबला दो विकेट शेष रहते जीत लिया। ओपनर बल्लेबाज अरुण ने 42 और अर्सलान ने 20 रनों के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इसके बाद सेलाकुई की पारी लखराई। एक समय टीम ने अपने आठ विकेट 81 रनों पर गवां दिए थे। अंत में निचले क्रम के मनवीर और नितिन ने नाबाद रहकर बनाकर मुकाबला जीत लिया। आस्था के लिए साहिल ने चार और पंकज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में किया पौधरोपण
मैच से पहले एसोसिएशन की ओर से दून ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरपर्सन विनीता अग्रवाल व मौजूद युवाओं ने हरेला पर्व पर पौधा लगाकर पर्यावरण को संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव जावेद भट्ट, बबीता, दीपक कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।