{"_id":"5b4bab494f1c1b46748b4feb","slug":"101531685705-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य-समान वेतन के लिए उपनल कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य-समान वेतन के लिए उपनल कर्मियों ने भरी हुंकार
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
समान पद-समान वेतन के लिए उपनल कर्मचारियों ने हुंकार भरी है। कालूमल धर्मशाला में रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कर्मचारियों ने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
महासंघ अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि लंबे समय से समान पद-समान वेतन की मांग की जा रही है। इसके अलावा न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन की भी मांग रखी गई है। बताया कि बीते 27 अप्रैल को मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी किया था, जिसे लेकर आउटसोर्स और संविदाकर्मियों में भय है। आदेश में रोटेशन से नियुक्ति के मानक को खत्म करने के बावजूद उपनल कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विद्यासागर धस्माना ने बताया कि उपनलकर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहतर नियमावली बनाने के लिए प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं, मुख्य सचिव के 27 अप्रैल के शासनादेश को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली जाएगी। उन्होंने जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। इस अवसर पर जसवीर नकोटी को टिहरी जिले का महासंघ का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर महासचिव हेमंत रावत, उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, अनुशासन समिति अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महेश भट्ट, प्रवीन राणा, रतनमणि, नरेश शाह, राजेश बिष्ट, अभिनव जोशी, हिमांशु जुयाल, विपिन नेगी, मनोज सेमवाल आदि मौजूद रहे।