{"_id":"5b4bab464f1c1b3b5a8b5038","slug":"101531685702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्निशियनों ने उठाया कैडर पुनर्गठन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेक्निशियनों ने उठाया कैडर पुनर्गठन का मुद्दा
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के रविवार को हुए सम्मेलन में नर्सिंग एवं फार्मासिस्टों की तर्ज पर कैडर पुनर्गठन की मांग रखी गई। इसके अलावा कार्य एवं दायित्व का निर्धारण और जोखिम भत्ता, धुलाई भत्ता, पौष्टिक आहार भत्ता व वाहन भत्ता जैसी मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह बड़वाल ने कहा कि लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर का पुनर्गठन जल्द पूरा किए जाने की जरूरत है। प्रांतीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नसबंदी शिविरों में प्रतिभाग करने वाले लैब टेक्नीशियनों को मानदेय देने की व्यवस्था, जोखिम भत्ता, धुलाई भत्ता, पौष्टिक आहार भत्ता के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि दून के कोरोनेशन अस्पताल, एसपीएस ऋषिकेश, संयुक्त चिकित्सालय रुड़की मेें अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की तैनाती की रखी। वक्ताओं ने मांगों पर जल्द विचार नहीं किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। सम्मेलन में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश रावत, चंद्रशेखर शर्मा, रुचि डोभाल, महावीर चौहान, पंकज वर्मा, सरिता उनियाल, मीनाक्षी रावत, शिवदयाल भंडारी, नितिन शर्मा, अरविंद सैनी आदि उपस्थित रहे।
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव भी हुआ। इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में तैनात राकेश अग्रवाल को संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष और मनोज कुमार मिश्रा को एसोसिएशन का महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा चंद्रप्रकाश रावत को प्रदेश सचिव, सत्येंद्र टम्टा को कोषाध्यक्ष, पवन कश्यप व दलबीर राणा को संगठन मंत्री, कुबेर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्ता को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया है।