फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बल्लेबाजों के दम पर जीता ईगल क्रिकेट एकेडमी

बल्लेबाजों के दम पर जीता ईगल क्रिकेट एकेडमी

Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बल्लेबाजों के दम पर जीता ईगल क्रिकेट एकेडमी
बल्लेबाजी के दम पर मैच जीती ईगल एकेडमी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रामराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप का पहला मुकाबला ईगल क्रिकेट एकेडमी और फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें ईगल क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 172 रनों से जीत लिया। गगन सिंह को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईसीए की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 279 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए गगन सिंह ने 82, नीरज राठौर ने 47, सिकर कपरवान ने 41 और अखिल रावत ने 38 रनों की पारी खेली। 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम के कप्तान करन शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वहीं ब्रदर्स क्रिकेट क्लब विकासनगर और हिमालय क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला बारिश होने की वजह से रोक दिया गया। साथ ही दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed