{"_id":"5b3a8d644f1c1b145c8b463b","slug":"101530563940-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 वाहनों का चालान, दस गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 वाहनों का चालान, दस गाड़ियां सीज
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सात दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के पहले दिन जिले में 83 वाहनों का चालान करने के साथ ही 10 गाड़ियां सीज कर दी गईं। वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी सीज कर दी गई। अभियान को लेकर वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए सवारियों से भरी गाड़ियों को लेकर दूसरे रास्तों से भाग निकले।
सोमवार को आरटीओ सुधांशु गर्ग, एआरटीओ अरविंद पांडे, एआरटीओ रश्मि पंत और एआरटीओ संगीता भट्ट की अगुवाई में चार विभागीय टीमों ने देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश एवं आसपास के इलाकों में संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान इस दौरान 21 ऐसे चालक पकड़े गए, जो बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। 12 गाड़ियां बिना फिटनेस के चलती पाई गईं। चार ऐसे चालकों को पकड़ा गया, जो मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे। कई वाहन ओवरलोड पाए गए। इन सभी का चालान कर दिया गया। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को दिन के साथ ही रात में भी चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं। अभियान सात दिन तक जारी रहेगा।