फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केवि देहरादून रीजन देश में तीसरे स्थान पर

केवि देहरादून रीजन देश में तीसरे स्थान पर

Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
केवि देहरादून रीजन देश में तीसरे स्थान पर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के छात्रों ने भी इस बार चमकदार प्रदर्शन से पूरे केविएस के 25 संभाग में तीसरा स्थान हासिल किया है। केविएस एरनाकुलम 99.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पहले, केविएस चंडीगढ़ 98.84 प्रतिशत के साथ दूसरे और केविएस देहरादून 98.72 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि केविएस देहरादून के चार छात्रों ने केविएस की ऑल इंडिया मेरिट में जगह बनाई है। इसमें केवि ओएनजीसी के छात्र भास्कर रावत ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में पूरे केविएस में टॉप किया है। भास्कर ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह केविएस ऑल इंडिया मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा केवि ओएफडी की छात्रा विभुति शर्मा, केवि एफआरआई के प्रियांशु अग्रवाल और केवि ओएनजीसी के वेदांत मोहंती 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से केविएस की ऑल इंडिया मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। केविएस उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह गर्व की बात है कि इस साल केविएस दून संभाग का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

केविएस के टॉपर्स-
...............
फोटो::
आईएएस बनना चाहते हैं भास्कर रावत
केविएस ह्यमैनिटीज में ऑल इंडिया टॉपर और मेरिट में दूसरे स्थान पर केवि ओएनजीसी के भास्कर रावत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
केंद्रीय विद्यालय संगठन में ह्यमैनिटीज स्ट्रीम में पूरे देश में टॉप करने वाले केवि ओएनजीसी के छात्र भास्कर रावत आईएएस बनना चाहते हैं। भास्कर ने 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

केवि ओएनजीसी के छात्र भास्कर रावत ने 10वीं में 9 सीजीपीए हासिल किया था। इसके बाद उन्होेंने 11वीं से और मेहनत शुरू की। शनिवार को रिजल्ट आया तो उनकी मेहनत का परिणाम सामने था। भास्कर ने केविएस की ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा और ह्यमैनिटीज स्ट्रीम में टॉप किया। उन्होंने 494 अंक हासिल किए हैं। भास्कर के पिता राकेश सिंह डिफेंस सेक्टर में जॉब करते हैं। उनकी मां चंदा रावत गृहिणी हैं। भास्कर ने इंगलिश में 96, हिंदी में 99, ज्योग्राफी में 99, हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में 100-100 अंक हासिल किए हैं। भास्कर अब बीए करने के साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगे। उन्होंने बताया कि वह रूटीन स्टडी जरूर करते थे लेकिन कोई पैटर्न फिक्स नहीं था। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे ध्यान से पढ़ते थे। वह आईएएस बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
फोटो::
वेदांत का मैकेनिकल इंजीनियर बनने का सपना
केवि ओएनजीसी के वेदांत मोहंती ने केविएस रीजन में पाया तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
केविएस की ऑल इंडिया मेरिट में तीसरे स्थान पर रहने वाले केवि ओएनजीसी के छात्र वेदांत मोहंती मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने 10वीं आईसीएसई बोर्ड से 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद सीबीएसई बोर्ड में एंट्री पाई थी।
वेदांत के पिता स्वरूप कुमार मोहंती ओएनजीसी में डीजीएम हैं जबकि मां तपति मोहंती टीचर हैं। वेदांत का कहना है कि मैथ्स उनका फेवरेट सब्जेक्ट रहा है। उन्होंने इंगशिल में 97, फिजिक्स में 97, मैथ्स में 99 अंक हासिल किए हैं। केमिस्ट्री और कंप्यूटर में वेदांत ने 100-100 अंक हासिल किए हैं। वेदांत ने जेईई मेन परीक्षा पास करने के बाद अब आईआईटी दाखिलों की जेईई एडवांस परीक्षा दी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि किसी अच्छे आईआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिल जाएगा।
..........................
फोटो::
सिविल सेवा में जाने का सपना
केवि एफआरआई के प्रियांशु अग्रवाल केविएस मेरिट में तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
केवि एफआरआई के छात्र प्रियांशु अग्रवाल ने केविएस की ऑल इंडिया मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रियंाशु का सपना सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का है। इसके लिए वह अब तैयारी में जुटेंगे।

देहरादून में देवलोक कालोनी निवासी वरिष्ठ बैंक प्रबंधक प्रवीन कुमार अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल के बेटे प्रियांशु ने 10वीं में आईसीएसई बोर्ड में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद ह्यमैनिटीज के लिए वह आईसीएसई से सीबीएसई में आ गए। उन्होंने केवि एफआरआई से 12वीं की। 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियांशु ने इंगलिश, हिस्ट्री और ज्योग्राफी में 100-100 अंक हासिल किए हैं। जबकि इकोनोमिक्स में 98 और मैथ्स में 95 अंक हासिल किए हैं। अब वह दिल्ली विवि से इकोनोमिक्स ऑनर्स करने की तैयारी में हैं। इसके बाद वह सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। बेटे की इस कामयाबी पर अग्रवाल परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed