{"_id":"5b09cf214f1c1b9d6e8b4c5f","slug":"101527369505-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा में जाना चाहती हैं गुंताश ओभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा में जाना चाहती हैं गुंताश ओभान
Updated Sun, 27 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई 12वीं में तीन विषयों में शतक लगाकर दून रीजन में पांचवां और उत्तराखंड में तीसरा स्थान हासिल करने वाली गुंताश ओभान सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। देहरादून के इकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गुंताश ने 12वीं में 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली गुंताश ने कभी कहीं ट्यूशन नहीं लिया है।
गुंताश ओभान का परिवार यूपी के बुलंदशहर में रहता है। उनके पिता त्रिवेंद्रजीत सिंह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि मां जीपिका ओभान गैस एजेंसी संचालक हैं। गुंताश ने 10वीं में 10 सीजीपीए हासिल किया था। इसके बाद जीतोड़ मेहनत कर 12वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने इकोल ग्लोबल स्कूल के शिक्षकों के अलावा अपने माता-पिता को देती हैं। गुंताश अब 12वीं के बाद दिल्ली विवि से पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती हैं। इस बीच वह सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी भी करेंगी। देश की सेवा करना उनका सपना है। गुंताश ने बताया कि उन्होंने कभी ट्यूशन नहीं ली है। उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी की। क्लास में टीचर्स ने जो पढ़ाया, उसे रूटीन में रिवाइज जरूर किया है। गुंताश की कामयाबी पर इकोल ग्लोबल के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने भी बधाई दी।
.................
गुंताश का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश : 100
हिस्ट्री : 98
ज्योग्राफी : 100
फिजिकल एजुकेशन : 100
पॉलिटिकल साइंस : 97
....................
सक्सेस मंत्रा : जो भी पढ़ो, उसे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ो। ट्यूशन आपकी खुद पर निर्भरता खत्म करता है। इसलिए सेल्फ स्टडी पैटर्न पर मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए।