{"_id":"5af4a9ec4f1c1b5c098b9271","slug":"101525983724-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी से आदमखोर गुलदार की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी से आदमखोर गुलदार की तलाश शुरू
Updated Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में महिला को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार की पार्क प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। कर्मचारी हाथी की मदद से गुलदार की तलाश में जुटे हैं। वहीं गुलदार को ट्रेस करने के लिए कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। गौहरीमाफी वन मोटर मार्ग पर सत्य नारायण मंदिर के निकट हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में खौफ है।
गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं और उसे पकड़ने में नाकाम पार्क प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। बृहस्पतिवार को गुस्साए पूर्व ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल की रेंज अधिकारी विकास रावत और वार्डन प्रदीप कुमार के साथ जमकर नोक-झोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला रायवाला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष महेश जोशी को तहरीर दी है।
संजय पोखरियाल ने तहरीर में रेंज अधिकारी और वार्डन सहित कुछ ग्रामीणों पर गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान ने रेंज परिसर में उनके स्टॉफ के साथ गाली-गलौच की है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ देंगे धरना
रायवाला। वन्यजीव मानव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के को लेकर गौहरीमाफी के ग्रामीण शुक्रवार को राजाजी प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना देंगे। गौहरीमाफी के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल ने बताया कि ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी सुरक्षा इंतजामों के नाम पर हाइवे पर केवल कुछ साइन बोर्ड के अलावा धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।
मुआवजे का चेक सौंपा
रायवाला। पार्क प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गुलदार की शिकार हुई महिला संपत्ति देवी के परिजनों को मुआवजा का चेक भेंट किया। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक ने मोतीचूर रेंज कार्यालय पहुंचकर गुलदार की मृतका के परिजनों को कुल मुआवजे का 30 प्रतिशत तत्काल मिलने वाले राशि का चेक सौंपा। निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि वन्यजीवों के हमलों में जान जाने पर मृतक के आश्रित परिवार को तीन लाख रुपये का मुुआवजा दिया जाता है, जिसकी पहली किश्त तीस प्रतिशत तत्काल पीड़ित परिवार को दे दी गई है। मुआवजे का चेक मृतका के पूत्र को सौंपा गया।