फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली की रोशनी से जगमग हुए देवभूमि के तीन गंाव

बिजली की रोशनी से जगमग हुए देवभूमि के तीन गंाव

Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली की रोशनी से जगमग हुए देवभूमि के तीन गंाव
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के तीन गांवों गांगर, पावानी, ओसला गांव के विद्युतीकरण के बाद उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्हाेंने राज्य के सभी ग्रामों का विद्युतीकरण कर दिया है। अब राज्य के 4758 तोकों (छोटे गांवों) में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के सभी गांवों मेें बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना समेत कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। देवभूमि उत्तरकाशी के गांगर, पावानी और ओसला गांवों में बिजली पहुंचाने के बाद विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 72 गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। प्रबंध निदेशक के मुताबिक राज्य का ज्यादातर इलाका पर्वतीय होने की वजह से विद्युतीकरण आसान नहीं था। इसके बावजूद 13000 से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुर्गम उच्च हिमालयी क्षेत्रों मेें बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अभी राज्य में 4758 ऐसे तोक हैं जहां अभी बिजली नहीं है। इन तोकों में जल्द बिजली पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed