फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वितीय वर्ष खत्म होने को है नहीं मिला बढ़ा मानदेय एनएचएम में डाटा

वितीय वर्ष खत्म होने को है नहीं मिला बढ़ा मानदेय एनएचएम में डाटा

Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
वितीय वर्ष खत्म होने को है नहीं मिला बढ़ा मानदेय   एनएचएम में डाटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को केंद्र सरकार से बढ़ा मानदेय नहीं अब तक नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, एनएचएम के संयुक्त निदेशक डॉ. वीएस टोलिया का कहना है कि बढ़े मानदेय को लेकर फाइल पर निर्णय हो चुका है। फाइनल एप्रुवल होते ही बढ़ा मानदेय दिया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न विकास खंडों में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटरों को छह हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, केंद्र सरकार की ओर से 2017-18 में इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया, लेकिन कर्मचारियों को बढ़ा मानदेय अब तक नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटरों के रिक्त पदों के लिए नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इन नियुक्तियों में तनख्वाह 12 हजार रुपये दर्शायी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय रहते उन्हें बढ़ा मानदेय न मिला तो यह धनराशि लैप्स हो जाएगी। एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी के मुताबिक केंद्र सरकार से बढ़ा मानदेय कर्मचारियों को मिलने के मामले में संगठन की एमडी युगल किशोर पंत से वार्ता हुई है। उन्होंने मामले में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed