फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक जुलाई से होंगे स्नातक के दाखिले

एक जुलाई से होंगे स्नातक के दाखिले

Sun, 18 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से होंगे स्नातक के दाखिले
एक जुलाई से होंगे स्नातक के दाखिले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले किए जाएंगे। इसके अलावा हरिद्वार स्थित पतंजलि में होने वाले ज्ञानकुंभ की जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत को दे दी गई है। डॉ. रावत ज्ञानकुंभ संचालन की समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। शनिवार को हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।
विधानसभा भवन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि ज्ञानकुंभ की तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए डॉ. यूएस रावत की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी जाएगी। यह समिति देशभर से कुलपतियों, शिक्षा मंत्रियों को ज्ञानकुंभ में आमंत्रित करने से लेकर यहां की पूरी व्यवस्थाएं देखेगी। इसके अलावा बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि जिन कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पद रिक्त हैं, उन्हें जल्द भरा जाए। जहां निर्माण कार्य होने हैं, उनकी डीपीसी जल्द बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव प्रशासनिक स्तर के होंगे, जिनका एक विवि से दूसरे विवि में तबादला भी किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रीदेव सुमन विवि की सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द अमल में लाई जाए। एक जुलाई से सभी डिग्री कॉलेजों और विवि में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौटियाल, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नागेंद्र राव, दून विवि के कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल सहित उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed