{"_id":"5aa1a1fd4f1c1ba1758b4672","slug":"101520542205-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआई ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा खंडित करने से गुस्साए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मसूरी इकाई ने बृहस्पतिवार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेनिन की प्रतिमा खंडित करने, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सीपीआई कार्यकर्त्ता शहीद स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी की मसूरी इकाई के सचिव देवी गोदियाल ने केंद्र सरकार को हिटलर शाही की सरकार करार दिया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि लेफ्ट के साथियों के साथ विपक्ष के लोग मोदी सरकार की तमाम अन्याय पूर्व नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर आरपी बडोनी, पूरण सिंह, सलीम अहमद, राजेश शर्मा, असलम खान, सोबत रावत, विरेंद्र रावत, रामकिशन राही, कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में सीपीआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।