{"_id":"5a95c1bd4f1c1bb2208bbaa6","slug":"101519763901-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालसी से शुरू हुआ ‘दौड़ो अपने अधिकार के लिए’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालसी से शुरू हुआ ‘दौड़ो अपने अधिकार के लिए’ कार्यक्रम
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/कालसी।
उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार मंच की ओर से मंगलवार को कालसी से ‘दौड़ो अपने अधिकार के लिए’ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के अधिवक्ता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने किया। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देहरादून में कार्यक्रम का समापन होगा।
पहले दिन आयोजित बालक वर्ग की दौड़ में नागेंद्र राणा ने बाजी मारी। सुमित कुमार दूसरे और दिग्विजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजू पहले, किरण दूसरे और आरोही तीसरे स्थान पर रही। प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार जिले की प्रत्येक विधानसभा में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ का लक्ष्य युवाओं को संवैधानिक अधिकारियों के प्रति जागरूक करना है। बुधवार को डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अमर सागर, प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह, सुुरेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज आर्य, संदीप कुमार, कृपाल सिंह, ज्ञानेंद्र प्रसाद, शुभम राज, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।