फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रंगों से खेलो जिंदगी से नहीं...

रंगों से खेलो जिंदगी से नहीं...

Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रंगों से खेलो जिंदगी से नहीं...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में आपकी एक छोटी की गलती परिवार की खुशियां को मातम में बदल सकती है। यातायात निदेशालय ने एक ऐसा ही वीडियो शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को अलर्ट करने के लिए जारी किया है। वीडियो के माध्यम से लोगों से यह अपील की गई है कि होली रंगों से खेलें, अपनी जिंदगी से नहीं।

एक मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक होली की मस्ती में शराब पी रहे हैं। नशे में तीनों बाइक से निकल पड़ते हैं। बाइक चलाने वाला युवक पूरी तरह नशे में होता है। जबकि पीछे बैठा तीसरा युवक दोस्त से चलती बाइक पर मस्ती कर रहा है। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और तीनों बाइक के साथ ही गिर जाते हैं। सड़क पर गिरे युवक पर तेज रफ्तार से आ रही कार चढ़ जाती है और सड़क खून से लाल हो जाती है। दोनों युवक सड़क किनारे खेत और उसकी मेड़ पर गिरकर दम तोड़ देते हैं। यातायात निदेशालय ने वीडियो में बेहतरीन संपादन किया है। डीआईजी यातायात केवल खुराना ने बताया कि वीडियो से लोगों को अलर्ट करने की कोशिश की गई है। इसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि रंगों से खेलो जिंदगी से नहीं...आप सिर्फ दुनिया से जाते हो, मरता तो आपका परिवार है... वीडियो देखने वालों के दिल को छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed