फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मार्च तक फाइनल करें ईडब्ल्यूएस

मार्च तक फाइनल करें ईडब्ल्यूएस

Sat, 24 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मार्च तक फाइनल करें ईडब्ल्यूएस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय परियोजनाओं की उपाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और ट्रांसपोर्ट नगर फेज दो स्थित ईडब्ल्यूएस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को 15 मार्च तक हरहाल में पूरा करने के निर्देश दिए। मानचित्र, उद्यान समेत अन्य अनुभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
ट्रांसपोर्ट नगर में 144 एलआईजी और 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैट का निर्माण हो रहा है। एलआईजी आवंटन के लिए फार्म वितरित हो चुके हैं। आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जबकि, ईडब्ल्यूएस का आवंटन शहरी विकास विभाग से चयनित लाभार्थियों को होना है। दोनों ही श्रेणी के फ्लैट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बैठक में उपाध्यक्ष ने ईडब्ल्यूएस का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग से लाभार्थियों की सूची मिलते ही आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने आलयम् परियोजना के निर्माण के लिए दूसरी निर्माण एजेंसी से अनुबंध किया है। इस परियोजना में 240 ईडब्ल्यूएस, 80 एलआईजी, 112 एमआईजी, 112 एचआईजी और 48 स्टूडियो अपार्टमेंट बनाए जाने हैं। 2018 में परियोजना पूरी होनी थी, लेकिन निर्माण एजेंसी के बीच में काम छोड़ने से देरी हो गई है। अब परियोजना की डेटलाइन दिसंबर 2019 तय की गई है। उपाध्यक्ष ने आलयम् परियोजना में तेजी से निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में सभी अनुभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed