फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रेन रोक रहे उक्रांद के 12 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

ट्रेन रोक रहे उक्रांद के 12 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन रोक रहे उक्रांद के 12 कार्यकर्ता हिरासत में लिए
ट्रेन रोक रहे उक्रांद के 12 कार्यकर्ता हिरासत में लिए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जम्मू-कश्मीर में 10 गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के खिलाफ मुकदमे के विरोध में ट्रेन रोककर प्रदर्शन कर रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और उक्रांद कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक भी हुई।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सेना पर मुकदमे के विरोध में सोमवार को रेल रोकने का ऐलान किया था। जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पहले से भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कुछ कार्यकर्ता मुख्य गेट से रेलवे स्टेशन पहुंचे तो कुछ पिछले रास्ते से स्टेशन में पहुंचकर वहां रवाना होने के लिए तैयार खड़ी लिंक एक्सप्रेस के आगे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच उक्रांद कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार जहां 1000 पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमे वापस ले रही है, वहीं सेना के जवानों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता लताफ त हुसैन, मोहित डोभाल, सोहन भट्ट, रोशन बलूनी, सुरेंद्र पोखरियाल, मुकेश कोठारी, गौरव उनियाल, ललित कुमार, विजय क्षेत्री, धीरेंद्र बिष्ट, इमरान अहमद, केंद्र पाल सिंह तोपवाल, सुरेंद्र बुटोला, चंद्रप्रकाश जोशी, प्रमिला रावत, महिला महानगर अध्यक्ष सारिका थापा, अनीता शास्त्री, रामेश्वरी चौहान, राजेश्वरी रावत, बिना भंडारी, गुड्डी चौधरी, पूजा नेगी, रूबी खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed