{"_id":"5a7b63cb4f1c1bef7b8b6055","slug":"101518035915-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में अब शिक्षकों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में अब शिक्षकों का चुनाव
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को शिक्षकों की आम सभा में डॉ.पीएस नेगी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अब डॉ.नेगी चुनाव समिति का गठन कर नियमानुसार 18 फरवरी को शिक्षक संघ का चुनाव करा सकते हैं।
बुधवार को डीएवी में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.एसपी मित्तल और सचिव डॉ. मनोज जादौं की अध्यक्षता में शिक्षकों की आम सभा हुई। इसमें मुख्य तौर पर शिक्षक संघ के चुनाव पर चर्चा हुई। दो गुटों में बंटे हुए शिक्षकों ने चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की मांग उठाई। एक गुट शिक्षक संघ के कार्यकाल को लेकर सवाल उठा रहा था। उनका कहना था कि संघ का कार्यकाल दो वर्ष का होता है, लेकिन यहां तीन वर्ष हो चुके हैं। अभी तक शिक्षक संघ का चुनाव नहीं कराना नियमविरुद्ध है। दूसरे गुट का कहना था कि वह चुनाव कराने को तैयार हैं। सभा में एकमत से डॉ.पीएस नेगी को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया गया। डॉ.नेगी अब चुनाव समिति का गठन करेंगे। इसके बाद वह 18 फरवरी को चुनाव करा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में होगी।