फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात को उक्रांद करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

सात को उक्रांद करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सात को उक्रांद करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल ने जम्मू-कश्मीर में गढ़वाल राइफल्स के जवानों पर मुकदमे के विरोध में सात फरवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। संगठन के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अगर मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो 12 फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में ट्रेन रोककर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से वार्ता में दल के केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह दुर्भाग्य की बात है कि कश्मीर में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय हमारे जवानों पर मुकदमे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर सैनिकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। यदि शीघ्र ही सैनिकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न लिए गए तो सात फरवरी को दल प्रदेश के सभी जनपदों में धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 फ रवरी को हल्द्वानी और देहरादून में ट्रेनों को रोककर केंद्र सरकार के विरोध में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मीडिया से वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, महानगर महिला अध्यक्ष सारिका थापा और महानगर महामंत्री गौरव उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed