फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज को पांच विकेट से हराया

उतराखंड पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज को पांच विकेट से हराया

Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज को पांच विकेट से हराया
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसमें रवि बिष्ट रहे मैन ऑफ द सिरीज एवं आशीष बेस्ट बल्लेबाज चुने गए।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 71वीं जिला क्रिकेट लीग का फाइनल रविवार को रेंजर्स ग्राउंड में हुआ। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज की सलामी जोड़ी मात्र तीन रन के स्कोर पर प्वेलियन लौट गई। तीसरे विकेट के लिए फतेह सिंह राणा ने एक छोर संभालते हुए टीम के लिए 46 रन बनाए। सातवें विकेट के लिए सहवाज अली ने 39, अमन नेगी ने 40 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 164 पहुंचाया। उत्तराखंड पुलिस के धनराज शर्मा ने चार और अनूप चंदोला ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 33.2 ओवर में मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से नीरज सैनी ने 46, रवि बिष्ट ने 34 रन बनाए। मैच में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक मंजुल नाथ, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, राजेश तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed