फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी पर्यटक कर सकेंगे नेलांग घाटी की सैर

विदेशी पर्यटक कर सकेंगे नेलांग घाटी की सैर

Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक कर सकेंगे नेलांग घाटी की सैर

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले के हर्षिल कस्बे को इनर लाइन (आंतरिक सुरक्षा रेखा) के प्रतिबंध से मुक्त कर दिया गया है। अब विदेशी पर्यटक हर्षिल में रात्रि विश्राम करने के साथ ही नेलांग घाटी की भी सैर कर सकेंगे। जिला प्रशासन के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है।

बता दें कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बने हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से उत्तरकाशी के इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। लंबे समय से होटल एसोसिएशन, ट्रैकिंग संचालक और स्थानीय लोग पाबंदी हटाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2014 में गंगोत्री नेशनल पार्क और स्थानीय प्रशासन की ओर से इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। वर्ष 2015 में इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय की ओर से भारतीयों को नेलांग जाने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए यह प्रतिबंध लागू था। जिला प्रशासन द्वारा इसी वर्ष मई माह में हर्षिल को इनर लाइन के प्रतिबंध से मुक्त कराने को आवश्यक दस्तावेजों के साथ विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिला प्रशासन की मांग स्वीकार कर हर्षिल को इनर लाइन के प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है। अब जहां विदेशी पर्यटक हर्षिल में रात्रि विश्राम कर सकेंगे, वही नेलांग घाटी का भ्रमण भी कर पाएंगे। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने विगत मई माह में केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। केंद्र की अनुमति मिलने के बाद अब विदेशी पर्यटक हर्षिल में निवास करने के साथ ही सेना और जिला प्रशासन की अनुमति के बाद नेलांग घाटी का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed