{"_id":"595bc7144f1c1bc80a8b4a7f","slug":"101499186964-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ब्लाक कार्यालय में जांची फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ब्लाक कार्यालय में जांची फाइलें
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों से संबंधित फाइलों और अन्य दस्तावेज जांचे। कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने तिलवाड़ा-सुमाड़ी में संचालित शराब की दुकान का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को चेतावनी भी दी।
बीडीओ कार्यालय अगस्त्यमुनि पहुंचे डीएम घिल्डियाल ने विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को देखा। इस दौरान उन्होंने पाया कि ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों का भुगतान बिना अवर अभियंता और खंड विकास अधिकारी की संस्तुति के बिना ठेकेदार को किया गया है। डीएम ने इस तरह के सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त हुई सिल्ली-सौरगढ़ पेयजल योजना का निरीक्षण कर जलसंस्थान के ईई को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिलवाड़ा-मयाली-जखोली सड़क पर सुमाड़ी में संचालित शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, ईई लोनिवि मूलचंद, सतेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।