{"_id":"5947f9214f1c1b75408b4568","slug":"101497889057-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम को देखते हुए केदारनाथ में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम को देखते हुए केदारनाथ में अलर्ट जारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जनपद में अलर्ट घोषित किया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मौसम विभाग ने 19 व 20 जून को जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
दूसरी तरफ सोमवार को सुबह पांच बजे से केदारनाथ और पड़ावों पर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इस दौरान बाबा केदार के दर्शन को मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को भी खासी मुश्किलें झेलनी पड़ी। दोपहर बाद भी धाम में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। मंदिर क्षेत्र से लेकर घाटी में कोहरा छाया रहा। रुद्रप्रयाग और अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद ढाई बजे से शुरू हुई तेज बारिश तीन बजे तक होती रही।