फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हल्की बारिश में ही ढह गई पुलिया

हल्की बारिश में ही ढह गई पुलिया

Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही ढह गई पुलिया
उत्तरकाशी। हल्की बारिश में ही पिलंग-जौडाऊ को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पहले एप्रोच और अब आधी पुलिया ढह गई है। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए नदी पर अब लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई है। वहीं पुलिया के ढहने से कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत वर्ष 2015 में पिंलग नदी पर 10 लाख की लागत से बनी पुलिया के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। आरईएस ने 8.50 लाख लगा कर पुलिया तैयार की थी। पुलिया के स्तंभ नदी के पत्थरों पर खडे़ करने व एप्रोच में सीमेंट कंकरीट के बजाय सीधे नदी के पत्थर भरे गए। स्तंभ की सुरक्षा के लिए भी कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। स्थिति यह है कि सात जून को हल्की बारिश से ही पुलिया टूट गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने पुलिया टूटने पर अब श्रमदान से लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई है। आरईएस के ईई विभु विश्वमित्र रावत ने कहा कि बीएडीपी से बनी पुलिया अब ग्राम पंचायत की संपत्ति है। उनके पास यदि प्रधान की ओर से ब्लॉक के माध्यम से पुलिया को बनाने का प्रस्ताव आता है, तो इसका इस्टीमेट तैयार कर आपदा विभाग को सौंप कर बजट की मांग करेंगे। इस संबंध में उन्होंने प्रधान तथा बीडीओ को बता दिया है। प्रधान जमुना देवी का कहना है कि उन्हें कभी किसी अधिकारी ने इस तरह प्रस्ताव भेजने की कोई बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed