{"_id":"59382f984f1c1b5b238b45ac","slug":"101496854424-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत, आंधी बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत, आंधी बनी आफत
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली वहीं आंधी कई आफत साथ लेकर आई। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गई। बिजली के पोल उखड़ने से ज्वालापुर त्रिमूर्ति नगर, सुभाषनगर सहित देहात में भी कई गांवों की बिजली दिन भर ठप रही।
मंगलवार की शाम हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जिससे रात के समय ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार की सुबह तेज हवाओं के साथ फिर से जोरदार बारिश हुई। आंधी से भेल, शिवालिक नगर, बहादराबाद, लक्सर रोड पर जगह जगह पेड़ गिर गए। ज्वालापुर जटवाड़ा पुल से वाल्मीकि बस्ती होते हुए शिवालिक नगर जाने वाले मार्ग पर बिजली के पोल उखड़ गए। एलटी लाइन सहित पोल सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर सड़क पर मौजूद नहीं रहा वरना हादसा हो सकता था। बहरहाल पोल गिरने से त्रिमूर्ति नगर, सुभाषनगर, ईदगाह रोड आदि इलाकों की बिजली दिनभर गुल रही। बिजली न आने से पानी का संकट भी पैदा हो गया।
वहीं देहात में पथरी, धनौरी, बहादराबाद, रोशनाबाद, सलेमपुर आदि में भी पेड़ की चपेट में आकर बिजली के पोल गिर गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी शाम के समय तक अपने अपने क्षेत्रों में मरम्मत कर लाइन चालू करने की कोशिशों में लगे थे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नगरीय वीएस पंवार ने बताया जहां भी लाइनें क्षतिग्रस्त हुई और पोल गिरे थे सभी शाम तक ठीक करा दिए गए।
विज्ञापन
फसलों को हुआ फायदा
बुधवार की सुबह से रूक रूक कर बारिश से ग्रामीणों को गर्मी सेकाफी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशानथे। मनोज सैनी, लीलाधर कांत, बिशम्बर सिंह, दिलशाद आदि किसानों का कहना हैकि यह बारिश फसलों के लिये काफी फायदेमंद है। गर्मी में बिजली कटौती केचलते खेतों में सिंचाई नहीं हो रही थी। जिससे फसलें सूखने के कगार परपहुंच गई। बारिश से खेतों में खड़ी धान की पौध, सब्जियों व गन्ने की फसलको फायदा होगा।
चौकी परिसर में गिरे लाइन के खंभे
बुधवार की सुबह तीन बजे करीब आंधी के चलते थाने की फेरूपुर चौकी परिसर में एक टीनशेड पर बिजली का खंभा गिर गया। चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई।