{"_id":"5e18bd9e8ebc3e8804394bab","slug":"1000-rupees-will-direct-transfer-in-25810-bhojan-mata-bank-account-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"25810 भोजन माताओं को ड्रेस के रूप में नए साल का तोहफा, खाते में आएगी धनराशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25810 भोजन माताओं को ड्रेस के रूप में नए साल का तोहफा, खाते में आएगी धनराशि
Fri, 10 Jan 2020 11:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:40 PM IST
सार
- ड्रेस के लिए दो करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत
- डीबीटी के माध्यम से खाते में आएगी धनराशि
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश की 25810 भोजन माताओं को ड्रेस के रूप में नए साल का तोहफा मिलेगा। शासन की ओर से इसके लिए दो करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ये धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भोजनमाताओं के खातों में जमा की जाएगी। शासन ने शिक्षा निदेशालय को इसके निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक भोजन माता की ड्रेस के लिए एक हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक को दिए आदेश में यह भी कहा गया कि स्वीकृत धनराशि को किसी ऐसे मद में खर्च न किया जाए, जिसके लिए पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता हो। वहीं व्यय विवरण शासन को निश्चित अवधि में उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने का भी है प्रस्ताव
प्रदेश में भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें भोजन माताओं का मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव है।