फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 year old girl found in doctor House in dehradun

डॉक्टर की कोठी से मिली मासूम की मां ने पुलिस के सामने कहा कुछ ऐसा कि पूरा मामला ही पलटा

Mon, 08 Apr 2019 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Apr 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
10 year old girl found in doctor House in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में महिला डॉक्टर की कोठी से बाल मजदूरी करती बालिका को मुक्त कराने के मामले में रविवार को बालिका की मां डॉक्टर की समर्थन में उतर आई। शहर कोतवाली पहुंचकर बालिका की मां ने बताया कि उन्होंने बालिका को काम करवाने नहीं, बल्कि इलाज करवाने ‘मैडम’ के घर भेजा था। वह ‘मैडम’ को पहले से जानती हैं। दोनों हाथ कमजोर होने पर बेटी का इलाज किया जा रहा था। 

विज्ञापन


रविवार को बालिका के परिजन दून पहुंचे। शहर कोतवाली पहुंचकर डॉक्टर पल्लवी के खिलाफ दर्ज मुकदमे का उन्होंने विरोध किया। बालिका की मां ने कहा कि उसे पूछे बिना बालिका को डॉक्टर के घर से लेकर जाने की किसी की हिम्मत कैसे हुई। बालिका की मां ने बताया कि दो अप्रैल से उसने ही अपने देवर के साथ बेटी को ‘मैडम’ के देहरादून स्थित घर भेजा था। फिलहाल पुलिस ने बालिका को बालिका निकेतन भेज दिया है।

विज्ञापन

डॉक्टर पर संगीन आरोप

गौरतलब है कि शनिवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम और बाल कल्याण समिति के सदस्य सुधीर भट्ट ने लूथरा नर्सिंग रुद्रा अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी सिंह की कोठी से दस साल की बालिका को मुक्त कराया था। आरोप है कि डॉक्टर बालिका को बंधक बनाकर घर का सारा काम करा रही थी। बालिका सहमी रहती थी।

आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी के मुताबिक बालिका लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) निवासी है। 15 दिन पहले ही उसे देहरादून लाया गया था। इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में जेजे एक्ट और मानव तस्करी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, मुकदमे की विवेचक कुसुम ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति से बालिका को दून भेजा गया था। अभी महिला डॉक्टर से पूछताछ की जानी है। मामले की जांच जारी है।

महिला डॉक्टर की कोठी से बालिका को कराया था मुक्त

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित महिला डॉक्टर की कोठी में छापा मारकर दस साल की बालिका को मुक्त कराया। आरोप है कि बालिका को बंधक बनाकर घरेलू काम कराया जा रहा था। इस मामले में महिला चिकित्सक के खिलाफ शहर कोतवाली में जेजे एक्ट और मानव तस्करी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल मासूम को बालिका निकेतन में भेजा गया है।


शनिवार को हेल्पलाइन 181 में कार्यरत सीमा खान ने रेसकोर्स वैली स्थित कोठी में एक बालिका को काम करते हुए देखा। बाल मजदूरी की आशंका के चलते उन्होंने इसकी सूचना बाल अधिकार संरक्षण आयोग को दी, जिस पर आयोग की टीम और बाल कल्याण समिति के सदस्य सुधीर भट्ट ने लूथरा नर्सिंग रुद्रा अस्पताल की डॉ. पल्लवी सिंह की कोठी में छापा मारा। टीम के अनुसार कोठी में दस साल की बालिका काम करती पाई गई।

विज्ञापन

चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी के मुताबिक बालिका लखीमपुर खीरी (उप्र) निवासी है। जिसे 15 दिन पहले ही दून लाया गया था। बताया कि डॉ. पल्लवी बालिका को डरा धमका कर घर का काम कराती थी। इससे बालिका बहुत सहमी हुई थी। मामले में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के सुरेश उनियाल, चाइल्डलाइन की दीपा और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम कोतवाली में मौजूद रही।


शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि बाल संरक्षण आयोग की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर महिला चिकित्सक के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (मानव तस्करी) और जेजे एक्ट की धारा 75, 79, 81 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी डॉ. पल्लवी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन पक्ष नहीं मिला। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।

कार्रवाई पर बिफरी बालिका की मां
बाल आयोग की कार्रवाई पर बालिका के परिजनों ने सवाल उठाए हैं। मामले में जब बालिका की मां को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि किससे पूछकर आपने डॉक्टर के घर से मेरी बेटी को बरामद किया है। मर्जी से मेरी बेटी डॉक्टर के घर में निवास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed