फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 samples of sweets from the shops

Dehradun News: दुकानों से भरे मिठाइयों के 10 नमूने

Fri, 22 Mar 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
10 samples of sweets from the shops
होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैैंपलिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने विकासनगर और हरबर्टपुर में मिठाई की दुकानों और डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच दुकानों से मावा, पनीर और मिठाइयों के 10 सैंपल भरे। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी की अगुवाई में टीम ने विकासनगर तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने विकासनगर मुख्य बाजार में गोपाल स्वीट शॉप से मावा व मिल्क केक, रामकुमार स्वीट शॉप से गुजिया व मावा, प्रेम गंगा स्वीट एंड डेयरी से पनीर और मावा, एनके स्वीट शॉप रसूलपुर से मावा और मिल्क केक के सैंपल एकत्र किए। वहीं हरबर्टपुर स्थित बिकानेर मिष्ठान भंडार से गुजिया और मूंग दाल बर्फी का सैंपल लिए।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द टीम सर्विलांस सैंपलिंग भी शुरू करेगी। इसमें विकासनगर और हरबर्टपुर स्थित राज्य और जिले की सीमा पर मावे, दूध, दही, पनीर आदि की आपूर्ति करने वाले वाहनों से सैंपल लेकर मौके पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed