फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 policemen who saved the lives of others honored

दूसरों की जिंदगी बचाने वाले दस पुलिसकर्मियों का सम्मान

Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 policemen who saved the lives of others honored
प.दीनदयाल उपाध्याय एक्सन एंड रिसर्च सोसायटी संस्‍था द्वारा एसएसपी आॅफिस सभागार में आयोजित सम्म?
देहरादून। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान आग और पानी में फंसे लोगाें को बचाने वाले राजधानी के 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी की तरफ से दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि पुलिस को ऐसे मौके कम ही मिलते है, जब उसके कार्यों की सराहना होती है। एसएसपी ने कहा कि सराहनीय कार्यों पर पुलिस के सम्मान से विभाग में सकारात्मक संदेश जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पुलिस की सबसे ज्यादा आलोचना होती है, जबकि पुलिसकर्मी 24 घंटे लोगों की सुरक्षा को 24 घंटे दौड़ते हैं।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू गांव में आग में फंसी चार जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल केसर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह खंतवाल, तहसील चौक पर दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद में भीड़ के बीच खड़े टकराव टालने वाले शहर कोतवाली के कांस्टेबल प्रदीप कुमार और पंकज मल्लासी, रायपुर के दशमेश विहार में आग की लपटों के बीच छह जिंदगियों को सुरक्षित निकालने वाले कांस्टेबल फैजान अली और राजेश कुमार, सौंग नदी में बही चार जिंदगी को बचाने वाले उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत, कांस्टेबल राकेश डिमरी, मनमोहन नेगी, पंकज कुमार और संजीत राणा को सम्मानित किया गया है। पत्नी और पति के विवाद में खुखरी का वार अपने चेहरे पर लेने वाले सिपाही राजेश कुमार का भी सम्मान हुआ। इन सभी को भाजपा विधायक गणेश जोशी, एसएसपी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे और संस्था की अध्यक्ष नेहा जोशी ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ जया बलूनी, सीओ लोकजीत सिंह, सीओ यातायात राकेश देवली आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed