{"_id":"5b692d724f1c1ba03e8b5827","slug":"10-percent-less-rain-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अभी 10 फीसदी कम बरसे हैं बादल, लेकिन फिर भी बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अभी 10 फीसदी कम बरसे हैं बादल, लेकिन फिर भी बाढ़ जैसे हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन बारिश के बावजूद प्रदेश में अभी तक कुल वर्षा की मात्रा काफी कम है। प्रदेश में करीब 10 फीसदी बारिश कम हुई है। कई जिलों में तो अभी आधी बारिश भी नहीं हुई है। तीन जिलों को छोड़कर अन्य में सामान्य से कम बारिश हुई है। केवल दो जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
राजधानी समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में इन दिनों हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। लोगों का मानना है कि कुछ ज्यादा ही बारिश हो रही है। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में 554.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर में सामान्य से 62 फीसदी और चमोली में 48 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, उत्तरकाशी में सामान्य और हरिद्वार में एक फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे सीजन के दौरान पौड़ी गढ़वाल में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 57 फीसदी और अल्मोड़ा में 49 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अन्य सभी जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1229 मिमी बारिश होती है।
विज्ञापन
जिला सामान्य अब तक
अल्मोड़ा 443.1 225.3
बागेश्वर 443.1 720
चमोली 413.9 613.7
चंपावत 696 567
देहरादून 896.1 844.6
पौड़ी 592.3 255.9
टिहरी 525.4 361.9
हरिद्वार 448.9 442.6
नैनीताल 740.3 650
पिथौरागढ़ 877.4 804.6
रुद्रप्रयाग 826.7 717.7
ऊसिनगर 564.7 344.8
उत्तरकाशी 544.1 544
(एक जून 2018 से एक अगस्त 2018 तक, सभी आकंड़े मिलीमीटर में)
कुछ जिलों में बारिश कम हुई है। आने वाले कुछ दिनों में यहां भी बारिश बढ़ सकती है। अभी करीब एक सितंबर तक का समय है। संभवत: ज्यादातर जिलों में बारिश बढ़ेगी।
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र