फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.76 million year old stone tools found

विज्ञानियों को मिले 1.76 मिलियन साल पुराने पत्थर के औजार

Mon, 19 Mar 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1.76 million year old stone tools found
पाषाण युग

हिमाचल प्रदेश के विलासपुर जिले में घुमारविन तहसील के शिवालिक क्षेत्र में 1.76 मिलियन साल पुराने पत्थरों के औजार मिले हैं।

विज्ञापन


भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र के विज्ञानियों की टीम को उत्खनन में यह साक्ष्य मिले। इससे माना जा रहा है निम्न पाषाण काल की एसूलियन संस्कृति यहां कभी रही है। विज्ञानियों की टीम शिवालिक क्षेत्र में कपि मानव रामापिथिकस के साक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्खनन कर रही है। रामापिथिकस कपि मानव और मानव के बीच की कड़ी रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परियोजना ‘शिवालिक रेंज में उत्खनन’ के तहत छह सदस्यीय विज्ञानियों का दल हिमाचल प्रदेश की घुमरविन तहसील में उत्खनन कराने के लिए गया था। शुरुआती उत्खनन में सीरखंड नदी के निकट बुम क्षेत्र के पास पत्ती के आकार के द्विमुखी हेडैक्स प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर के इन औजारों को एसूलियन संस्कृति का माना जा रहा है। एसूलियन संस्कृति का समय मानव के सांस्कृतिक विकास में अहम कालखंड माना जाता है। एसूलियन संस्कृति का समय 1.76 मीलियन साल पहले रहा है। ये साक्ष्य मिलने के बाद विज्ञानियों की टीम होमो सैपियंस के उद्भव को समझने और रामापिथिकस की उपस्थिति के और साक्ष्य खोजने में लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed