फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.35 lakh cheated from shopkeeper in the name of job abroad

विदेश में नौकरी के नाम पर दुकानदार 1.35 लाख ठगे

Thu, 05 Nov 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh cheated from shopkeeper in the name of job abroad
देहरादून। विदेश में नौकरी लगवाने का लालच देने का लालच देकर ठगों ने एक दुकानदार को ठग लिया। ठगों ने पहले उसका एक प्राइवेट कंपनी से लोन कराया और ये पैसे लेकर उसे धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम सुंदरवाला रायपुर ने की है। नरेंद्र के अनुसार उन्होंने अपने घर में ही जनरल स्टोर खोला हुआ है। इसी से सारे परिवार का भरण पोषण होता है। बीते दिनों उनका एक परिचित रवि धीमान मिलने आया था। रवि ने कहा कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। विदेश में नौकरी के लिए केवल तीन चार लाख रुपये लगते हैं। नरेंद्र उसकी बताए लालच में आ गया। नरेंद्र ने जब रवि से संपर्क किया तो उसने देवेश कटारिया बंजारावाला और उमेश कुमार उनियाल निवासी रायपुर से मुलाकात कराई। तीनों ने विदेश में नौकरी के लिए बैंक से लोन कराने की बात कही। इसके बाद एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से 1.41 लाख रुपये का लोन कराया और कहा कि यह पैसे वे उनके खाते में डाल दे। फरवरी 2020 तक इन्होंने कुल 1.35 लाख रुपये नरेंद्र से ले लिए। नरेंद्र का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी केवल उसे टरका रहे थे। जब अपने पैसे वापस मांगे तो एक दिन तीनों ने अपने पास बुलाया। आरोप है कि यहां उन्होंने नरेंद्र से एक कागज पर हस्ताक्षर कराए और रिवाल्वर दिखाकर धमकी देने लगे। कहा कि यदि पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed