{"_id":"636d3926d683020d3916aecf","slug":"1-34-lakh-cheated-by-pretending-to-earn-online-city-news-drn4278129130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठग लिए 1.34 लाख रुपये, सोशल साइट से किया था संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठग लिए 1.34 लाख रुपये, सोशल साइट से किया था संपर्क
Fri, 11 Nov 2022 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:09 PM IST
सार
चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18-20 हजार रुपये महीने मिलेंगे। उसे लिंक देकर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर एकाउंट बनाया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगों ने बेरोजगार युवक से 1.34 लाख रुपये ठग लिए। द्रोण वाटिका सहस्रधारा रोड निवासी अमित अग्रवाल ने राजपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि बेटे शुभम ने दो नवंबर को साइट पर नौकरी के लिए एकाउंट बनाया।
विज्ञापन
चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18-20 हजार रुपये महीने मिलेंगे। उसे लिंक देकर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर एकाउंट बनाया।
विज्ञापन
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति से काम करने के तरीके के लिए ऑनलाइन संपर्क कराया गया। उसने झांसा दिया कि ऑनलाइन कंपनी के उत्पाद बेचने पर अच्छा मुनाफा होगा। इस बहाने आरोपियों ने पीड़ित से बैंक खातों में 1.34 लाख रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन