फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women helpline failed again in dehradun

दून में फिर बेकार हुई महिला हेल्पलाइन

Mon, 21 Jan 2013 11:49 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
women helpline failed again in dehradun

दिल्ली गैंगरेप के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिये जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर फिर बेकार साबित होने लगे हैं। डीजीपी की ओर से जारी एक टोल फ्री नंबर तो मिल ही नहीं रहा, जबकि 1090 पर सिर्फ बीएसएनएल उपभोक्ता ही संपर्क कर पा रहे हैं। इससे शिकायत करने वाली महिलाएं परेशान हैं।

विज्ञापन


राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए डीजीपी सत्यव्रत बसंल ने पांच जनवरी को हेल्पलाइन नंबर 1090 और टोल फ्री नंबर 18001804111 जारी किया था। अमर उजाला ने पड़ताल की तो मालूम हुआ कि इस नंबर पर बीएसएनएल को छोड़ किसी अन्य मोबाइल से बात नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने पर डीजीपी ने संज्ञान लिया और बीएसएनएल से तकनीकी दिक्कत दूर करा ली। आखिर तीन दिन बाद हेल्पलाइन वजूद में आ सकी थी। लेकिन अब ये नंबर फिर परेशान करने लगे हैं। शनिवार को अमर उजाला ने फिर पड़ताल की तो पता चला कि हेल्पलाइन का नंबर 180001804111 किसी भी फोन से नहीं मिल रहा। फोन करने पर यह नंबर उपलब्ध न होने का संदेश सुनाई दे रहा है। दूसरी ओर, 1090 नंबर पर बीएसएनएल से ही कॉल हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा के दिए टिप्स
महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित की गई। अभियोजना अधिकारी जेसी पंचोली ने पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान सीओ सिटी ममता बोहरा, जीएस दर्शानी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed