फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   University gives fake degrees

यूनिवर्सिटी ने आवंटित की फर्जी डिग्रियां

Sat, 15 Jun 2013 10:59 AM IST
देहरादून/बिशन सिंह बोरा
देहरादून/बिशन सिंह बोरा Updated Sat, 15 Jun 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
University gives fake degrees

मेघालय की चंद्रमोहन झा यूनिवर्सिटी ने देश और दुनियाभर में पीएचडी की चार हजार फर्जी डिग्रियां आवंटित की हैं। दो से लेकर पांच लाख रुपये में ये डिग्रियां बेची गईं। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के साथ ही उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में इस यूनिवर्सिटी से डिग्री खरीदने के बाद कई लोग अहम पदों पर बैठे हैं। उत्तराखंड में तो कुछ कालेजों ने इसी फर्जी डिग्री के सहारे सरकार से मान्यता ली हुई है। उच्चस्तरीय जांच हुई तो इन कालेजों की मान्यता खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


सीएमजे यूनिवर्सिटी ने पिछले कुछ वर्षों में जमकर डिग्रियां बेची हैं, जिसका खुलासा होने पर मेघालय के राज्यपाल आरएस पुसाहारी ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी का कार्यालय, कैंपस सील कर दिया है। जबकि खुद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सीएमजे यूनिवर्सिटी से संबंधित फर्जी डिग्रियों की सूची नेट पर जारी करने को कहा है ताकि यह पता लगाया जा सके देश और दुनियाभर में किन-किन लोगों ने यहां से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े के बाद यूनिवर्सिटी के संचालक कुलपति चंद्रमोहन झा गायब हैं। यूनिवर्सिटी के एचआर मैनेजर सहित तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो इस यूनिवर्सिटी से अधिकतर डिग्रियां महाराष्ट्र में बेची गई हैं। उत्तराखंड में कुछ प्राईवेट कालेजों के डायरेक्टर इसी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल किए हैं। शासन ने उच्चस्तरीय जांच बैठाई तो इन कालेजों की मान्यता समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई शुरू की

महाराष्ट्र सरकार ने डिग्री बेचे जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में यह पता किया जा रहा है कि किन-किन लोगों ने फर्जी डिग्रियां ली हैं। कालेज के डायरेक्टर पद के लिए पीएचडी होना अनिवार्य है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में कुछ कालेजों, विश्वविद्यालयों में अहमद पदों पर बैठे लोग इस यूनिवर्सिटी से डिग्री खरीदकर बैठे हैं।


प्राईवेट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टरों की रिपोर्ट हमारे पास नहीं है। सरकारी कालेजों के डायरेक्टरों के इस यूनिवर्सिटी से डिग्री लाने की जानकारी नहीं है। कोई ऐसा मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।
- दुर्ग सिंह चौहान, कुलपति यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed