फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thousands of pilgrims are trapped in hospices

हजारों तीर्थयात्रियों को पड़े खाने के लाले

Wed, 19 Jun 2013 11:27 AM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
thousands of pilgrims are trapped in hospices

दैवी आपदा के कारण प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक चारधाम यात्रा रोक दी है। जिससे तीर्थनगरी में लगभग आठ हजार तीर्थयात्री फंस गए हैं। स्थिति यह कि यात्रियों के पास पैसा और राशन खत्म हो रहा है। ऐसे में वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यात्रा के लिए रुकें या फिर वापस घर लौट जाएं।

विज्ञापन


तीर्थनगरी की धर्मशालाओं और आश्रमों में पंजाब, हिमाचल, यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, नेपाल आदि क्षेत्रों के तीर्थयात्री डेरा डाले हैं। धर्मशालाओं में ठहरे तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे खुद ही भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा। तीर्थयात्री जानकी प्रसाद शुक्ल, राम गोपाल, संसार दूबे, त्रिपुरारी लाल मिश्रा ने बताया कि धर्मशाला में ठहरने के लिए जगह नहीं है।

विज्ञापन


लिहाजा जमीन पर लेटकर समय काट रहे हैं। यात्रा खुलने के बारे में भी पुष्ट जानकारी नहीं मिल रही। यात्रा पर निकलने से पहले घर से जो पैसे और राशन लेकर चले थे, व खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा पीड़ितों की मदद को उठे हाथ

जीएमवीएन और टीजीएमओ संस्था ने चारधाम यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है। मंगलवार को जीएमवीएन की ओर से प्रथम चरण में पांच हजार खाने के पैकेट और सौ कंबल भेजे गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित किए जा रहे हैं।


दो ट्रक खाद्य सामग्री भेजी
उधर, मंगलवार को टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों के लिए दो ट्रक खाद्य सामग्री भेजी। संस्था अध्यक्ष विजयपाल सिंह धनै ने बताया कि राहत सामग्री के साथ संस्था की एक टीम भी रवाना की गई है। जो रास्ते में फंसे यात्रियों को सामग्री वितरित करते हुए आगे बढ़ेगी। इस मौके पर विक्रम सिंह गुसाईं, कुशाल सिंह रावत, जगमोहन चौहान, यशपाल धनै, प्रेम सिंह चौहान, विजय कुड़ियाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed