फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   how capital will reach on hilly area

आखिर पहाड़ में कैसे पहुंचेगी राजधानी

Wed, 23 Jan 2013 01:11 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 23 Jan 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
how capital will reach on hilly area

आखिर राज्य की राजधानी पहाड़ कैसे पहुंचेगी। यहां तो अधिकारी कर्मचारी इस बात पर अधिवेशन स्थगित कर रहे हैं कि पहाड़ में ठंड और दूरी अधिक है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन सिंचाई विभाग के प्रस्तावित अल्मोड़ा महाधिवेशन को अन्य मुद्दों के साथ इन दो परेशानियों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जबकि इनमें से कई कर्मचारियों और अधिकारियों का जन्म पहाड़ में ही हुआ होगा और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं हुई होगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन की तरफ से आठ फरवरी को अल्मोड़ा में महाधिवेशन प्रस्तावित था। लेकिन मंगलवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में महाधिवेशन को स्थगित करने के कई कारण गिनाए गए। लेकिन खास बात यह है कि इनमें अत्यधिक ठंड और अधिक दूरी भी शामिल थी। वक्ताओं का कहना था कि फरवरी के दौरान अल्मोड़ा में ठंड अधिक होगी। जबकि दूरी अधिक होने के कारण सदस्य पूरी संख्या में पहुंच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम विनोद उनियाल ने बताया कि फरवरी में अधिकांश सदस्यों के बच्चों की प्री बोर्ड परीक्षाएं, राज्य में नगर निकायों के चुनावों के लिए बीएलओ ड्यूटी लगी हुई हैं। साथ ही देहरादून में महाधिवेशन कराने से मंत्री और विशिष्ट अतिथियों को भी बुलाया जा सकता है। इसलिए शाखाओं के प्रस्तावों पर विचार के बाद पदाधिकारियों की सहमति से अल्मोड़ा महाधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed