{"_id":"d8940100-5eef-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"elephants-in-danger-due-to-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रैक, 26 साल और 25 हाथियों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रैक, 26 साल और 25 हाथियों की गई जान
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी राष्ट्रीय पार्क से गुजरने वाला रेलवे ट्रैक हाथियों के लिये मौत का कुआं बन गया है। पिछले 26 साल में 25 हाथियों की मौत ट्रेन दुर्घटना में हो चुकी है। सबसे पहले 1987 में एक हाथी की ट्रेन से कट कर मौत हुई थी। डब्ल्यूटीआई ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
देहरादून से हरिद्वार के बीच लगभग 20 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक राजाजी पार्क से गुजरता है। यह इलाका वन्यजीवों के मूवमेंट के कारण बेहद संवेदनशील है। मोतीचूर, कांसरो और रायवाला क्षेत्र सदियों से हाथियों का वास स्थल है। रेलवे और सड़क मार्ग बनने के बाद से हाथियों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 26 साल में 25 हाथियों की मौत हो चुकी है। 1998, 1999, 2000, 2001 और 2002 के बीच में सबसे अधिक हादसे हुए। 2002 से 2012 के बीच में एक भी घटना नहीं हुई थी। इससे थोड़ी राहत थी, लेकिन रविवार को हादसे में तीन हाथियों की मौत के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन