फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM rudraprayag suffers from heart attack

बिखरी लाशों के मंजर से 'टूटे' रुद्रप्रयाग के डीएम

Wed, 19 Jun 2013 06:55 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
DM rudraprayag suffers from heart attack

हर तरफ तबाही और बिखरी लाशों का मंजर रूद्रप्रयाग के डीएम विजय कुमार ढौंडियाल के दिल पर भी असर कर गया। बीते तीन दिन से अपने परिचितों से फोन पर आपदा को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे ढौंडियाल का यह तनाव आखिर बुधवार को उनके काबू से बाहर हो गया।

विज्ञापन


सीने में तेज दर्द की शिकायत
सीने में तेज दर्द की शिकायत पर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट लाया गया। जहां से उन्हें सीधे कोरोनेशन अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित एस्कार्ट्स-फोर्टिस हार्ट केयर के आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां एंजियोग्राफी के बाद हार्ट एंजाइना की तसदीक हुई। पत्नी के अलावा किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक दर्द की वजह अत्यधिक स्ट्रेस रहा है। जानकारों के मुताबिक डीएम विजय कुमार ढौंडियाल मंगलवार देर रात ढाई बजे के आस-पास के जिले के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अपने आवास लौटे ही थे कि तड़के साढ़े तीन बजे सीने में तेज दर्द उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने उन्हें दून ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें दून लाया गया। डाक्टरों की मानें तो फोर्टिस हार्ट केयर में दाखिल करते ही उन्हें आईसीयू में रखा गया। पति की हालत देख पत्नी आशा ढौंडियाल भी बेहद तनाव में थीं।


तीन दिन से थे तनाव में
आईसीयू के बाहर बैठे उनके पारिवारिक मित्र राजेश कुमार ने बताया कि विजय कुमार ढौंडियाल पिछले तीन दिन से बहुत तनाव में थे। बीते 48 घंटों से वह बगैर सोए काम कर रहे थे और दौरों का सिलसिला लगातार जारी था। उनका परिवार दून में ही रहता है। एस्कार्ट्स-फोर्टिस हार्ट केयर के निदेशक डा. जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि डीएम रुद्रप्रयाग की हालत अब चिंता से बाहर है। उन्होंने बताया अत्यधिक तनाव ही हार्ट एनजाइना के दर्द की वजह बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed