{"_id":"017879f0-e39f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"destruction-in-uttarakhand-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लोगों की लोकेशन जानने वालों की संख्या हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लोगों की लोकेशन जानने वालों की संख्या हुई कम
देहरादून/ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावितों के परिजनों की मदद के लिए विभिन्न मोबाइल कंपनियों ने लोकेशन ट्रैकर सेवा शुरू की थी। बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल की इस सेवा के जरिए वह एक खास मोबाइल नंबर डायल कर पता लगा सकते थे कि उनके परिजनों ने उन्हें अंतिम काल कहां से की थी।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
क्या लोगों ने लोकेशन के माध्यम से अपनों का पता पा लिया है, या फिर उनकी कोई खबर न पा खुद को सब्र बंधा लिया है। सवाल का जवाब मुश्किल है। लेकिन हेल्प लाइन में आ रहे काल्स की संख्या पर गौर करें तो अब लोकेशन जानने वालों की संख्या कम होती जा रही है। पहले के मुकाबले तकरीबन 40 प्रतिशत का फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल ने 24 जून को आपदा प्रभावितों के परिजनों के लिए यह सेवा चालू की थी। अब तक साढ़े तीन हजार के आस-पास लोगों ने इसका फायदा उठाया है। अब धीरे-धीरे हेल्प लाइन पर काल्स आने कम हो गए हैं।
-अनिल वर्मा, जीएम (मोबाइल), बीएसएनएल
एयरटेल ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए तकरीबन सप्ताह भर पहले यह सुविधा शुरू की थी। तकरीबन 2600 लोग इसका लाभ उठा चुके हैं, लेकिन अब अपनों की लोकेशन जानने वालों की कम काल आ रही हैं।
-यू श्रीनिवासन, एयरटेल